देवबंद न्यूज़: एसीजेएम ने किया जेल का निरीक्षण, कैदियों से जानी समस्याएं। 

Aug 2, 2024 - 20:03
52 Views
देवबंद न्यूज़: एसीजेएम ने किया जेल का निरीक्षण, कैदियों से जानी समस्याएं। 

देवबंद। एसीजेएम सरदार परविंदर सिंह ने उपकारागार का मासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा और जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने महिला और पुरुष कैदियों की समस्याओं को जाना।शुक्रवार को उपकारागार पहुंचे एसीजेएम सरकार परविंदर सिंह ने पुरुष और महिला बैरक व जेल अस्पताल का निरीक्षण कर कैदियों का हालचाल व उनकी समस्याओं को जाना।उन्होंने जेलर को छोटी धाराओं में बंद कैदियों के प्रार्थना पत्र आगामी लोक अदालत के लिए भेजने व जेल में फांगिंग कराने के निर्देश दिए।

साथ ही सरकारी वकील उपलब्ध कराने के लिए उन कैदियों के प्रार्थना पत्र भी लेने को कहा जो वकील करने में सक्षम नहीं है।उन्होंने कैदियों से उनके मिलने वाले खाने के बारे में पूछा।कैदियों ने संतोषजनक उत्तर दिया। जेलर महेंद्र पाल ने एसीजेएम को बताया कि जेल में कुल 147 कैदी बंद है।जिनमें 2 विदेशी कैदियों समेत 141 पुरुष व 6 महिला कैदी हैं।इस दौरान उप जेलर कल्पना,उप जेलर राजकुमार,जेल वार्डर एवं अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।

इसे भी पढ़ें:- देवबंद न्यूज़: मुस्लिम नेताओं को इस्लामी उसूलों पर चलने की नसीहत, मौलाना कारी इस्हाक गोरा बोले: राजनीति करें पर शिर्क वाले बयानों से बचें मुस्लिम नेता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow