हरदोई न्यूज़: अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का निरीक्षण। 

Jul 23, 2024 - 18:11
262 Views
हरदोई न्यूज़: अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का निरीक्षण। 
अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का निरीक्षण। 

हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में आज अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप द्वारा जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया।

अपर जिला जज द्वारा बैरक में बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की गई तथा बंदियो से खान-पान के  बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा जेल प्रशासन को बंदियों को जेल पुस्तकालय से पुस्तकें उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।अपर जिला जज ने बंदियो से कहा कि धैर्य बनाये रखे और अपने मुकदमे की पूर्ण जानकारी अपने अधिवक्ता से ले।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: बैठक में अनुपस्थिति एडीओ पर डीएम ने जताई नाराजगी, एक दिन का वेतन काटने का दिया निर्देश।

जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बंदियों की समस्यायों के समाधान के लिए लीगल एड डिफेन्स काउंसिल से निःशुल्क विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करें। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी डिप्टी जेलर ओमकार पांडेय,अनीस यादव, लीगल एड डिफेंस काउंसिल  पवन गुप्ता व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow