शाहजहाँपुर आईएनए न्यूज़: विकास भवन सभागार में नव नियुक्त 03 अवर अभियंताओं को वितरित किये नियुक्ति पत्र।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1334 अवर अभियंता...
रिपोर्ट- फै़याज़उद्दीन साग़री
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1334 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति पत्र लोक भवन में दिया। इसी क्रम में जनपद शाहजहांपुर में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह एवं उप कृषि निदेशक धीरेन्द्र कुमार सिंह की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में लाइव प्रसारण देखा गया तथा 03 नव चयनित अभ्यर्थियों जीवेश पाल कृषि विभाग, विपिन कुमार ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अनुज यादव ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता पद हेतु नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
सभी ने नव चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नव नियुक्त अभ्यर्थियों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए पारदर्शी प्रक्रिया के तहत चयन पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने नव चयनित युवाओं से कहा कि अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करें। जहां भी नियुक्ति हो वहां पर मनोयोग से कार्य करें।
इसे भी पढ़ें:- हरदोई आईएनए न्यूज़: आईडीए अभियान में लगभग 41 लाख लोगों ने किया फ़ाइलेरियारोधी दवा का सेवन।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक डीपीएस राठौर सहित मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार, उप कृषि निदेशक धीरेन्द्र कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?











