Sambhal News: सम्भल में आशा और संगिनी ने किया प्रदर्शन, सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग।
बहजोई में कलैक्ट्रेट पर भारी संख्या में आशा और संगिनी जुलूस निकालते हुए कलैक्ट्रेट पहुंचे। जहां सभी ने जम कर नारेबाजी की....
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में आशा और आशा संगिनी ने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की है सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने समेत दस सूत्री मांगों के लिए प्रदर्शन हुआ है।
बहजोई में कलैक्ट्रेट पर भारी संख्या में आशा और संगिनी जुलूस निकालते हुए कलैक्ट्रेट पहुंचे। जहां सभी ने जम कर नारेबाजी की। सभी ने आशा और संगिनी को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग के साथ ईपीएफ सुविधा, 30 दिन का वेतन भुगतान, सर्दी गर्मी की वर्दी, सरकारी कर्मचारियों की तरह रिटायरमेंट, पद उन्नति का अवसर, स्टेशनरी भत्ता, प्रशिक्षण यात्रा भत्ता एवं प्रशिक्षण शुल्क की मांग की है। मांग न मानने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
बिग ब्रेकिंग #सम्भल
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) October 14, 2024
सम्भल में आशा संगिनी का प्रदर्शन, सरकारी कर्मचारी घोषित करने समेत दस सूत्री मांगों को प्रदर्शन, नारेबाजी, बहजोई में कलैक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन।@DmSambhal @CMOfficeUP pic.twitter.com/uq4cPBRQJe
नीतू सिंह, जिलाध्यक्ष, आशा संगिनी कर्मचारी संगठन
What's Your Reaction?