Sambhal News: भगवान श्रीराम संग डीएम एसपी ने किया रावण का अंत।

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजय दशमी पर्व धूमधाम से मनाया।

By INA News Desk
Oct 13, 2024 - 06:40
229 Views
Sambhal News: भगवान श्रीराम संग डीएम एसपी ने किया रावण का अंत।
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

  • बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजय दशमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। भगवान श्रीराम संग डीएम एसपी ने तीर चलाकर रावण के पुतले को आग लगा दी, उसके बाद अस्तियां लूटने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा।

सम्भल में शनिवार को श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में चन्दौसी मार्ग स्थित कुरूक्षेत्र के मैदान में भगवान श्रीराम व डीएम एसपी ने रावण पर तीर चलाकर उनके पुतले को आग के हवाले किया। उससे पूर्व रामलीला का मंचन किया गया। एक तरफ भगवान श्री राम व लक्षमण की सेना तो वहीं दूसरी ओर रावण, मेघनाथ की सेना के बीच युद्व हुआ और एक के बाद एक अहंकार को भगवान श्री राम ने तोड़ दिया। बुराई पर अच्छाई असत्य पर सत्य की जीत हासिल कर रावण व मेघनाथ को पराजित किया।

कुरूक्षेत्र के मैदान में खड़े रावण व मेघनाथ के पुतले को आग के हवाले किया गया। रावण-मेघनाथ की अस्तियां लूटने को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आसमान में जमकर हुई आतिशबाजी का लोगो ने जमकर लुत्फ उठाया। पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। मेला ग्राउण्ड व रांवण दहन के चारो ओर सुरक्षा के लिए बांस बल्ली लगाकर इंतेज़ााम किए गए।

Also Read-Sambhal News: डीएम ने महावा नदी के पुनर्जीवन को बड़ी पहल।

इस दौरान रावण दहन का दृश्य देखने के लिए अधिकारी भी मौजूद रहे। दशहरा पर्व के आयोजन को लेकर पुलिस-प्रशासन सर्तक दिखा। मेले में पहुँचने वाले मेलार्थियों की सुरक्षा दृष्टि के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पुलिस बल तैनात किया गया और महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल की डयूटी भी लगाई गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement