अयोध्या न्यूज़: गैंगरेप के आरोपी सपा नेता पर हुई कार्यवाही पर भड़के अवधेश प्रसाद।

By INA News Desk
Aug 3, 2024 - 18:05
82 Views
अयोध्या न्यूज़: गैंगरेप के आरोपी सपा नेता पर हुई कार्यवाही पर भड़के अवधेश प्रसाद।
  • मुस्लिम यादवों से आखिर क्या दुश्मनी है-अवधेश प्रसाद सांसद

अयोध्या में गैंगरेप के आरोपी सपा नेता मोईद खान के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मोर्चा खोल दिया है। सपा नेता की कई अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई करने के साथ ही उसकी बेकरी पर भी योगी प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। प्रशासन का कहना है कि अभी आरोपी की अन्य अवैध चल-अचल संपत्ति के खिलाफ भी एक्शन होगा। आरोपी को सपा के फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी माना जाता है। वहीं इस बुलडोजर एक्शन के बाद सांसद ने सीएम योगी आदित्यनाथ की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं और पूछा है कि आखिर सीएम योगी की मुस्लिम और यादवों से क्या दुश्मनी है?

इसे भी पढ़ें:- बलिया न्यूज़: अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं का जिलाधिकारी कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन।

दरअसल, सीएम योगी के आदेश पर अयोध्या प्रशासन ने नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर बुलडोजर चला कर उसे जमीदोंज कर दिया है, वहीं कई तरह की अवैध संपत्तियों को भी जब्त कर लिया है। इस पर जब फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने सीएम योगी को ही लपेट लिया। सपा सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) की यह बहुत पुरानी विचारधारा है और हम नहीं बता सकते कि मुसलमानों, यादवों से उनकी क्या दुश्मनी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow