अयोध्या गैंगरेप मामला: SHO-चौकी इंचार्ज हुए सस्पेंड, आरोपी सपा नेता मोईन पर सीएम योगी के निर्देश पर एक्शन शुरू

Aug 3, 2024 - 00:01
 0  139
अयोध्या गैंगरेप मामला: SHO-चौकी इंचार्ज हुए सस्पेंड, आरोपी सपा नेता मोईन पर सीएम योगी के निर्देश पर एक्शन शुरू

अयोध्या।
भदरसा में हुए रेप के मामले में शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर थानाध्यक्ष पूराकलंदर रतन शर्मा व भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया। शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित बच्ची की मां से मुलाकात की। मुलाकात के बाद, सीएम योगी के निर्देश पर कुछ ही घंटों के अंदर मामले में कार्रवाई शुरू हुई। नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में, पीड़िता की मां से योगी आदित्यनाथ की ओर से मिले भरोसे के बाद, शुक्रवार शाम एसडीएम सोहावल राजस्व कर्मियों के साथ आरोपी सपा नेता मोईन खान के घर पहुंचे। आरोपी सपा नेता की जमीन-जायदाद की पैमाइश शुरू हो गई है। पीड़िता की मां की ओर से बताया गया है, सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया है कि आरोपी सपा नेता की संपत्तियों की जांच कराई जाएगी और अवैध संपत्तियों के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई की जाएगी। अयोध्या के पूरा कलंदर थानाक्षेत्र में घटी शर्मनाक घटना में सपा नेता मोईन खान और उसके नौकर पर पिछड़ा वर्ग की 12 साल बच्ची के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप है। आरोपित मोईन खान फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी बताया जाता है। मुख्यमंत्री योगी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। साथ ही आरोपियों को लेकर सपा के सॉफ्ट कॉर्नर की भर्त्सना की थी।

यह भी पढ़ें - हरदोई: एड. कनिष्क मेहरोत्रा मर्डर केस का खुलासा, प्रोपर्टी विवाद में हुई थी हत्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की मां को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। बच्ची के साथ दरिंदगी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। शुक्रवार को दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की मां ने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने सरकार से दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। सीएम योगी ने आश्वस्त किया है कि आरोपी सपा नेता मोईन खान की संपत्तियों की जांच होगी। 2 वर्षीय बच्ची चार बहनों में सबसे छोटी है। पिता की दो साल पहले ही मृत्यु हो गई है। घर का गुजारा उसकी मां और बहनों के द्वारा मजदूरी से मिले पैसे से चलता है. आरोप है कि लगभग ढाई महीने पहले पीड़िता खेत से मजदूरी करके लौट रही थी। तभी रास्ते में उसे राजू नामक एक शख्स मिला और उससे कहा कि बेकरी मालिक मोईद खान उसे बुला रहा है। आरोप है कि मोईद ने उसका बलात्कार किया और राजू ने इसका वीडियो बना लिया। फिर राजू ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। लंबे समय तक दोनों वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करके उसके साथ गंदा काम करते रहे। बच्ची जब 2 महीने की गर्भवती हो गई तब मामला खुला। पीड़िता की मां ने बताया कि जब हम शिकायत लेकर चौकी पर गए तो दरोगा ने हमसे कहा कि राजू का नाम रखिए लेकिन दूसरा नाम हटा दीजिए। फिर एसपी के दखल के बाद हमारा मामला लिखा गया। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की लेकिन आरोप है कि कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके बाद विहिप, बजरंग दल के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने इस मामले पर आक्रोश जताया तो पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गैंगरेप का आरोपी मोईन सपा नेता और फैज़ाबाद सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी बताया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow