Hardoi News: चुप्पी तोड़ हल्ला बोल कार्यक्रम में आत्मरक्षा एवं साइबर सेफ्टी को लेकर किया गया जागरूक। 

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बच्चों को सुरक्षा के नियम बताने के साथ-साथ पिंक पेटिका के बारे में....

Oct 19, 2024 - 18:17
40 Views
Hardoi News: चुप्पी तोड़ हल्ला बोल कार्यक्रम में आत्मरक्षा एवं साइबर सेफ्टी को लेकर किया गया जागरूक। 

हरदोई। समाधान अभियान एवं इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान से चुप्पी तोड़ हल्ला बोल कार्यक्रम के अंतर्गत बाल मित्र केंद्र कोतवाली देहात पर आत्मरक्षा एवं साइबर सेफ्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को सुरक्षा के नियम बताने के साथ-साथ पिंक पेटिका के बारे में भी बताया मौके पर आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आर्यन शिखर तिवारी एवं अनुभव सिंह चौहान ने दिया।

मौके पर अंतरराष्ट्रीय पारा बैडमिंटन खिलाड़ी रूचि त्रिवेदी मौजूद रही। जिनको मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने सम्मानित किया। मौके पर डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के बच्चों एवं एस वी दी एम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रतिभा किया।

Also Read- Hardoi News: सीएम डैसबोर्ड, सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों को स्वयं देखें और शीघ्र निस्तारण करायें:- मंगला प्रसाद सिंह

कोतवाली देहात के थानाप्रभारी वीरेंद्र कुमार ने पूर्ण सहयोग दिया संस्था की ओर से डायरेक्ट सौम्या द्विवेदी ने बच्चों को बाल मित्र केंद्र एवं चुप्पी तोड़ हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत सुरक्षित रहने के नियमों के बारे में बताया तथा साथ ही साथ मौके पर संस्था की ओर से सूरज शुक्ला, वैभव शुक्ला, मृदुल अवस्थी, दीपांशु शुक्ला एवं सीता वर्मा ने पूर्ण सहयोग दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow