Hardoi News: अपर जिला जज ने बैरक का निरीक्षण कर बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में प्राप्त की जानकरी । 

अपर जिला जज ने बंदियो से कहा कि धैर्य बनाये रखे और अपने मुकदमे की पूर्ण जानकारी अपने अधिवक्ता से ले...

Oct 19, 2024 - 18:29
39 Views
Hardoi News: अपर जिला जज ने बैरक का निरीक्षण कर बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में प्राप्त की जानकरी । 

हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप द्वारा जिला कारागार हरदोई में निरीक्षण व बंदियों के अधिकार विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

अपर जिला जज द्वारा शिविर में उपस्थित बंदियों को उनके अधिकारों के विषय मे जानकारी दी ततपश्चात बैरक का निरीक्षण कर बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त की गई तथा उनको बताया कि ऐसे बंदी जिनकी जमानत हो गई है जमानतदार दाखिल नहीं कर पा रहे हैं वह बंदी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र दे सकते है उनकी रिहाई हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आवश्यक कार्यवाही करेगा। बंदियो से  खान-पान के  बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

Also Read- Hardoi News: चुप्पी तोड़ हल्ला बोल कार्यक्रम में आत्मरक्षा एवं साइबर सेफ्टी को लेकर किया गया जागरूक।

अपर जिला जज ने बंदियो से कहा कि धैर्य बनाये रखे और अपने मुकदमे की पूर्ण जानकारी अपने अधिवक्ता से ले। जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बंदियों की समस्यायों के समाधान के लिए लीगल एड डिफेन्स काउंसिल से निःशुल्क विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करें। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी,प्रभारी जेलर अनीश यादव, डिप्टी जेलर ओमकार पाण्डेय, अलका, लीगल एड डिफेंस काउंसिल  देवेन्द्र कुमार सिंह व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow