मध्यप्रदेश न्यूज़: बारिश के पानी के निस्तार को लेकर दो पक्षों में चली कुल्हाड़ी, एक महिला की मौत।

By INA News Desk
Jul 1, 2024 - 21:51
114 Views
मध्यप्रदेश न्यूज़: बारिश के पानी के निस्तार को लेकर दो पक्षों में चली कुल्हाड़ी,  एक  महिला की मौत।
देवकरण डेहरिया ( टीआई कोतवाली)
Advertisement
Advertisement
  • छोटी सी नाली बना विवाद का कारण,बारिश के पानी के निस्तार को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद ने ले ली महिला की जान,विवाद में चली कुल्हाड़ी,2 लोग गंभीर एक कि इलाज दोरान हुई मौत। 

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में निस्तार नाली का विवाद लील गया महिला की जान छोटी सी नाली के विवाद में चली कुल्हाड़ी से गई महिला की जान बता दें कि यह पूरा मामला सेलगांव से है जहाँ निस्तार की नाली से बारिश का पानी निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 

इस विवाद में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में चम्पा पति संतोष ऊईके की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था, जहां उसने आज सोमवार को दम तोड़ दिया। चम्पा के पति, संतोष पिता पंचम, को भी गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। वहीं, उसकी बुजुर्ग सास, सोमता पति पंचम, का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

घटना शनिवार को हुई, जब बारिश का पानी निस्तार की नाली से निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि किशन धुर्वे और विजय धुर्वे ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में चम्पा, उसके पति संतोष, और उसकी सास सोमता गंभीर रूप से घायल हो गए। चम्पा को आईसीयू में भर्ती किया गया था, लेकिन गंभीर हालत के चलते सोमवार को उसकी मौत हो गई।

संतोष की हालत भी गंभीर है और उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है। सोमता का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों, किशन धुर्वे और विजय धुर्वे, के खिलाफ हत्या का प्रयास मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया था। अब चम्पा की मौत के बाद आरोपियों पर हत्या की धाराएं भी बढ़ाई जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि विवाद निस्तार की नाली से बारिश का पानी निकालने को लेकर हुआ था, जो इतनी बढ़ गई कि बात कुल्हाड़ी और डंडों तक पहुंच गई। पुलिस ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 शशांक सोनकपुरिया , बैतूल मध्यप्रदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement