मध्यप्रदेश न्यूज़: आयुष्मान आरोग्य केंद्र 1 साल से है भवन बनकर तैयार, नही मिल पा रहा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ, ग्रामवासी हो रहे परेशान। 

Jul 4, 2024 - 12:11
44 Views
मध्यप्रदेश न्यूज़: आयुष्मान आरोग्य केंद्र 1 साल से है भवन बनकर तैयार, नही मिल पा रहा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ, ग्रामवासी हो रहे परेशान। 
  • आयुष्मान आरोग्य केंद्र डुडर के हाल 1 साल से है भवन बनकर तैयार,उसके बाद भी ग्रामवासी हो रहे परेशान इलाज के जाना पड़ता है 20 किलोमीटर दूर, नही मिल पा रहा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

एक ओर तो हमारे देश के  प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता को स्वास्थ्य लाभ दिलाने हेतु तरह तरह की योजनाएं लागू कर रहे है वही जमीनी स्तर पर सरकारी विभागों में पदस्थ कर्मचारी इन योजनाओं को पलीता लगाने ने कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है।

ताजा मामला मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर ब्लाक के ग्राम डुडर से सामने आया जहाँ ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आयुष्मान आरोग्य केंद्र बनाया गया है ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी इसी तरह से एक भवन बनाया गया था जो कि अब खंडहर में तब्दील हो गया है वहीं अब एक  वर्ष  पूर्व नया भवन बनाया गया है। 

पर ये भवन सिर्फ शोपीस के लिए बनाया गया है कारण यह है कि यहाँ 15 - 15 दिनों तक ताला लटका होता है है ऐसे में गरीब जनता जैसे की गर्भवती महिलाएं नवजात शिशु जिन्हें टीकाकरण के लिए भी गांव से 15 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है सरकार ने भवन तो बना दिया और ग्रामीणों के लिए दवाएं भी फ्री दे रही है पर इसका लाभ किसी ग्रामीण को नही मिल पा रहा है इलाज के लिए पहुँचने वाले ग्रामीणों को बेरंग लौटना पड़ता है अब देखना यह है कि खबर चलने के बाद जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्यवाही करते है या इसी तरह ग्रामीणों को स्वास्थ्य के लिए दूर दूर भटकना पड़ेगा ।

शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow