हरदोई न्यूज़: प्रधान संघ अध्यक्ष का मोबाइल हैक, खाते से उड़ाए 80 हजार।

By INA News Desk
Jul 4, 2024 - 11:57
68 Views
हरदोई न्यूज़: प्रधान संघ अध्यक्ष का मोबाइल हैक, खाते से उड़ाए 80 हजार।

हरदोई। शाहाबाद ब्लॉक के ककरघटा के प्रधान शरद सिंह साइबर ठगों का निशाना बन गए। ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर 80 हजार पार कर दिए।

प्रधान संघ जिलाध्यक्ष और शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ककरघटा के प्रधान का मोबाइल नंबर हैक कर बचत खाते से ₹80 हजार एक फाइनेंस कंपनी के खाते में हस्तांतरित कर दिए। मोबाइल नंबर की यूपीआई का इस्तेमाल कर ठगी की गई है।

शरद के गांव की ही एक युवती के बारे में लोन लिए जाने संबंधी कॉल आई थी। जानकारी पर मामला फर्जी निकला। इसी दौरान फोन करने वालों ने शरद का मोबाइल नंबर हैक कर लिया। मोबाइल नंबर हैक होने के कारण ओटीपी का इस्तेमाल साइबर ठगों ने कर लिया। घटना की शिकायत साइबर थाने में दी गई है। साथ ही, शाहाबाद कोतवाली में भी तहरीर दी गई है। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow