सीतापुर न्यूज़: जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकों को अनुपस्थित देख डीएम ने जताई नाराजगी।

By INA News Desk
Jul 4, 2024 - 11:46
74 Views
सीतापुर न्यूज़: जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकों को अनुपस्थित देख डीएम ने जताई नाराजगी।
जिला अस्पताल में निरीक्षण करते डीएम अभिषेक आनंद। 
Advertisement
Advertisement
  • डीएम के सवालों को जवाब नही दे पाए सीएमएस, अनुपस्थित चिकित्सकों को उपस्थित पंजिका में किया अनुपस्थित, सीएमएस को व्यवस्थाओं को सुधारने की चेतावनी

सीतापुर। तेज बारिश के बीच नवागत जिलाधिकारी ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पर्चा काउंटर के रजिस्टर पर अंकित विवरण का अवलोकन किया। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने अव्यवस्थाओं व ओपीडी में चिकित्सकों को अनुपस्थित देख सीएमएस से नाराजगी जताई।

उन्होने सीएमएस डा. इन्द्र सिंह से डॉक्टरों का सेड्यूल की जानकारी ली। इस दौरान सीएमएस ने अनुपस्थित कुछ चिकित्सकों के अनुपस्थित होने का कारण बताते हुये लड़खड़ा गये, वहीं कुछ अनुपस्थित चिकित्सकों का कारण बताने में निरूत्तर रहे।

डीएम अभिषेक आनंद ने ओपीडी कक्ष के निरीक्षण के दौरान कई कक्षों में चिकित्सक गायब मिले। कारण पूछनें पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बचाव करते हुये बारिश का सहारा लिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के उत्तरों से संतुष्ट न होने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के कक्ष में जाकर चिकित्सकों की उपस्थिति रजिस्टर का गहनता से अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान रजिस्टर पर अंकित चिकित्सकों की उपस्थिति का एक-एक कर जानकारी लिया कि इनकी उपस्थिति क्यों दर्ज नही है। ऐसे कई चिकित्सक की उपस्थिति खाली मिली। डीएम ने  अनुपस्थित चिकित्सकों को उपस्थित रजिस्टर पर अनुपस्थित कर दिया।

निरीक्षण के दौरान आर्थों वार्ड, शिशु बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष, दवा भण्डार कक्ष, महिला वार्ड, डेंगू वार्ड, जिरियाट्रिक वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, अल्ट्रासाउंड कक्ष, एक्सरे कक्ष, सैम्पल कक्ष, ब्लड बैंक आदि का निरीक्षण पैरामेडिकल कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी लेने के साथ मरीजों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला चिकित्सालय में बेडों की कमी है, जल्द ही बेडों की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी। मरीजों को साफ पेजयल उपलब्ध कराने हेतु वाटर कूलर की व्यवस्था भी की जायेगी ताकि मरीजों को पीने हेतु पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध हो सके। जिला चिकित्सालय में स्थापित चैकी में स्टॉफ की कमी को दूर करने का जल्द प्रयास करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement