कानपुर न्यूज़: भाजपा विधायक को आया बुलडोजर पर गुस्सा, अधिकारी को हड़काया, कहा, तुम्हारा बुलडोजर नहर में घुसेड़ दूंगा।  

Jul 28, 2024 - 18:26
91 Views
कानपुर न्यूज़: भाजपा विधायक को आया बुलडोजर पर गुस्सा, अधिकारी को हड़काया, कहा, तुम्हारा बुलडोजर नहर में घुसेड़ दूंगा।  
  • बुलडोजर चलाना बर्दाश्त नहीं करूंगा, जरूरत पड़ी तो विधानसभा सत्र छोड़कर आ जायेंगे: सुरेंद्र मैथानी

आपको बता दे की गोविंद नगर विधानसभा के विधायक  को सूचना मिली कि उनके क्षेत्र सराय मीता पनकी साइट नंबर 3 में, गरीब दुकानदार एवं गरीब लोगों के निवासो पर  सोमवार को बुलडोजर चला दिया जाएगा। विधायक तुरंत सराय मीता पनकी,साइट नंबर तीन पहुंचे। उन्होंने, वहां पर बसे हुए आम जनता और छोटे-छोटे व्यापारियों से विषय को समझा।

तो पता चला कि, हाईवे से काफी हटकर,उक्त स्थल पर प्लांटेशन कराया जा रहा है। विधायक  ने प्लांटेशन (वृक्षारोपण) पर अपनी सहमति तो जताई,परंतु मौके से ही,मौजूद जनता के सामने ही, कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त सुधीर कुमार  से टेलीफोन पर वार्ता की और उनसे कहा कि ए टू जेड कूड़ा डम्प स्थल से लेकर लगभग 4 किलोमीटर का यह पूरा क्षेत्र है। जिस पर प्लांटेशन बहुत अच्छी संख्या में हो सकता है।परंतु विभाग द्वारा मात्र 1 किलोमीटर में ही प्लांटेशन किया जा रहा है। विधायक  ने कहा कि मात्र 500 मी का क्षेत्र है जहां पर वृक्षारोपण को आगे पीछे एडजस्ट करके कर दिया जाए। जिससे किसी का नुकसान भी ना हो और वृक्षों को लगाने का हमारा लक्ष्य भी पूरा हो जाय।

इसे भी पढ़ें:-  सियासी उठापठक के बीच दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, जानें किस विषय पर हुई चर्चा

तत्पश्चात नगर निगम के उद्यान अधिकारी अतुल पांडे  से भी मौके से ही फोन करके बात करी। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि हम वृक्षारोपण के पूरे 4 किलोमीटर स्थल में कार्य को आगे बढ़ाएंगे। परंतु आगे पीछे इसको करते चलेंगे और यहां पर भी वृक्षारोपण भी हो जाए , जो लोग वहां बसे हैं उनको भी नुकसान ना हो, ऐसा रास्ता बना दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow