Kanpur News: बीजेपी पार्षद ने थोक पटाखा बाजार को शहर से बाहर लगाने की अपील, 3 सूत्रीय मांगों पर ज्ञापन सौंपा।

पुलिस कमिश्नर को 3 सूत्रीय मांगों पर ज्ञापन सौंपा। पार्षद ने बताया कि 2017 में...

Oct 10, 2024 - 17:08
83 Views
Kanpur News: बीजेपी पार्षद ने थोक पटाखा बाजार को शहर से बाहर लगाने की अपील, 3 सूत्रीय मांगों पर ज्ञापन सौंपा।

कानपुर। त्योहारों के चलते थोक पटाखा बाजार को लेकर जदोजहद शुरू हो चुकी है। पटाखों के लाइसेंस होने से पहले ही अशोक  नगर के पार्षद पवन गुप्ता ने मोतीझील नगर निगम परिसर में बिल्डिंग के सामने लॉन में थोक लग रहे पटाखों की दुकानों को शहर से बाहर खुले स्थानों में लगाने की अपील की है।

बीजेपी पार्षद पवन गुप्ता ने अन्य कार्यकर्ताओ संग पुलिस कमिश्नर को 3 सूत्रीय मांगों पर ज्ञापन सौंपा। पार्षद ने बताया कि 2017 में हाई कोर्ट ने हार्ट ऑफ सिटी में पटाखों बाजार लगाने पर रोक लगाई थी। फिर भी साठ गांठ से लास्ट ईयर मोतीझील में दुकानें लग गयी थी। थोक पटाखा व्यापारी मानक से अधिक बारूद के पटाखों को बेचते है। मोतीझील हार्ट ऑफ सिटी कहा जाता है। थोक पटाखा बाजार से फुटकर विक्रेता भी परेशान होता है।

Also Read- Kanpur News: सीसामऊ विधानसभा की जनता भाजपा को जिताने का काम करेगी- सुरेश खन्ना

मोतीझील में बाजार लगने से आर्थिक प्रभाव, असुरक्षा का भय बना हुआ है। जिसके कारण थोक पटाखा बाजार को शहर से बाहर लगाया जाए। पुलिस कमिश्नर ने आश्वासन दिया है कि पटाखा लाइसेंस जारी करने से पहले बाजार को शिफ्ट किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow