Kanpur News: सीसामऊ विधानसभा की जनता भाजपा को जिताने का काम करेगी- सुरेश खन्ना

सदस्यता अभियान के अंतर्गत सीसामऊ उपचुनाव के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना कार्यक्रम में...

Oct 10, 2024 - 16:54
36 Views
Kanpur News: सीसामऊ विधानसभा की जनता भाजपा को जिताने का काम करेगी- सुरेश खन्ना


कानपुर। उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा में होने वाले उप चुनाव को लेकर अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट जो हॉट सीट बनती जा रही है। जिसे लेकर लगातार भारतीय जनता पार्टी सीट को जीतने पूरा दम खम दिखा रही है।

Also Read- Kanpur News: परेड का रावण- जाति धर्म पर बना मिसाल, कई पीढ़ियों से मुस्लिम परिवार बना रहा रावण का पुतला।

ऐसे में आज चुन्नीगंज मंडल स्थित संगठन एवं सदस्यता अभियान के अंतर्गत सीसामऊ उपचुनाव के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिस तरह से हरियाणा में सरकार बनाई है। उससे यह साफ तौर पर जाहिर है कि अब देश की जनता लगातार विपक्ष और गठबंधन को नकारने का काम कर रही है ऐसे में हमें पूर्ण विश्वास है कि सीसामऊ विधानसभा की जनता भाजपा को जिताने का काम करेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow