सम्भल न्यूज़: बीजेपी सरकार टूटी व्हीलचेयर: सचिन चौधरी

By INA News Desk
Jun 10, 2024 - 15:34
269 Views
सम्भल न्यूज़: बीजेपी सरकार टूटी व्हीलचेयर: सचिन चौधरी

उवैस दानिश\ सम्भल। कांग्रेस प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी ने नवगठित केंद्र की बीजेपी सरकार को टूटी व्हीलचेयर बताया है उन्होंने कहा कि जनता ने बीजेपी को नकार दिया है बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी।

जल्द ही कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी बीजेपी से रामलला नाराज हैं जनता ने कांग्रेस गठबंधन को जिताया है कांग्रेस दफ्तरों पर रुपए लेने को महिलाओं का पहुंचना प्रीप्लांड है बीजेपी वाले महिलाओं को कांग्रेस आफिस भेज रहे हैं।

11 से 15 जून तक जिले में निकलने वाली धन्यवाद यात्रा के संबंध में सम्भल पहुंचे कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने बीजेपी गठबंधन की सरकार पर कहा कि बीजेपी ने टूटी व्हीलचेयर जोड़ी है बीजेपी सहयोगियों को संतुष्ट नहीं कर पाएगी।

कांग्रेस शासित राज्यों में कांग्रेस की हार पर कहा कि वहां समीक्षा की जाएगी। बीजेपी का कोई क्रेज नहीं था कांग्रेस गठबंधन का क्रेज था। नितीश कुमार एवं चंद्रबाबू नायडू के बीजेपी के साथ आने को उन्होंने उनकी मजबूरी बताया। वहीं उन्होंने जल्द कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया तथा कहा कि दो लड़कों की जोड़ी अभी तो चलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow