Bahraich: गड़बड़ी मिलने पर डीएम ने बीएसए व बीईओ सहित 4 अधिकारियों का वेतन रोका

निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी समेत 4 का वेतन रोकने के साथ जिला समन्वयक बालिका और वार्डन को हटाने के निर्देश दिए।

By INA News Desk
Oct 9, 2024 - 23:13
38 Views
Bahraich: गड़बड़ी मिलने पर डीएम ने बीएसए व बीईओ सहित 4 अधिकारियों का वेतन रोका
Advertisement
Advertisement

Bahraich News INA.

जिले के डीएम मोनिका रानी ने बुधवार को तेजवापुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पठन-पाठन भोजन की गुणवत्ता साफ सफाई यूनिफॉर्म समेत अनेक बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी समेत 4 का वेतन रोकने के साथ जिला समन्वयक बालिका और वार्डन को हटाने के निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में डीएम को निरीक्षण के दौरान रसोई घर और छात्रावास के दरवाजे दुरुस्त न पाए जाने पर खिड़की की जाली टूटी हुई पाई जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। इस दौरान डीएम को बाथरूम में पानी की समुचित सप्लाई न होने पर तथा सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए क्लोज सर्किट सीसीटीवी कैमरे से संपूर्ण विद्यालय की निगरानी ना होना पाया गया। विद्यालय परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था भी उचित ढंग से नहीं पाई गई। जिस पर डीएम ने माना कि यह शिथिल पर्यवेक्षण का परिणाम है। उसके साथ ही उनके द्वारा पूर्व में दिए गए आदेश का अनुपालन ना होना पाया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी समेत चार का वेतन रोकने तथा जिला समन्वयक बालिका और वार्डन को हटाने की बात कही। उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय कमेटी से जांच करने के निर्देश दिए।

Also Read: 'एनीमिया मुक्त-कुपोषण मुक्त भारत' के स्वप्न को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा निर्णय: सीएम योगी

डीएम ने विद्यालय निरीक्षक के दौरान कक्षा 7 में अध्यनरत कुछ छात्राओं के अंग्रेजी की कॉफी को चेक किया। इस दौरान डीएम को कुछ शब्दों की स्पेलिंग कॉपी में गलत लिखी मिली। जिससे पता चला कि संबंधित अध्यापकों द्वारा काफी चेक नहीं किया जा रहा है। कार्यालय निरीक्षण के दौरान मेंटेनेंस पंजिका, स्टॉक पंजिका, लेखा संबंधी पत्रावलियों का अवलोकन से पता चला कि कुछ छात्राओं के ड्रेस की धनराशि उनके खाते में नहीं भेजी गई है। जिससे बिना ड्रेस के कुछ छात्राएं विद्यालय में मिली। जिस पर डीएम ने लेखाकार और कंप्यूटर ऑपरेटर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने रसोई घर तथा बच्चों दी जाने वाली खाद्य सामग्री का भी जायजा लिया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी गण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement