Bahraich News: राज्यमंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेना सभी पौधरोपण स्थलों में सुरक्षा एवं सिंचाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए

मंत्री का मुख्य फोकस जीवितता प्रतिशत बढ़ाने को लेकर था। पौधरोपण स्थलों के निरीक्षण के उपरांत मंत्री द्वारा दुलारपुर पौधशाला का निरीक्षण किया गया। दुलारपुर पौधशाला में स्थित ....

Mar 23, 2025 - 23:20
 0  38
Bahraich News: राज्यमंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेना सभी पौधरोपण स्थलों में सुरक्षा एवं सिंचाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए

By INA News Bahraich.

रविवार को डा. अरुण कुमार सक्सेना, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, उ० प्र०, द्वारा बहराइच वन प्रभाग बहराइच में बेतिया-आसाम मार्ग पर वृक्षारोपण वर्ष 2024 में 7.5 हे० में कराये गये 12000 पौधों, रक्षाबंधन वाटिका तथा दुलारपुर पौधशाला का औचक निरीक्षण किया गया।मंत्री द्वारा पौधों की सुरक्षा व्यवस्था व सिंचाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई तथा सिंचाई व सुरक्षा हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। मंत्री द्वारा सभी पौधरोपण स्थलों में सुरक्षा एवं सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देशित किया गया।

Also Read: Lucknow News: शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों आगामी सभी पर्व-त्योहार, परंपरा के विरुद्ध न किया जाए कोई कार्यः CM

मंत्री का मुख्य फोकस जीवितता प्रतिशत बढ़ाने को लेकर था। पौधरोपण स्थलों के निरीक्षण के उपरांत मंत्री द्वारा दुलारपुर पौधशाला का निरीक्षण किया गया। दुलारपुर पौधशाला में स्थित वर्मी वाश/वर्मी कम्पोस्ट सम्बंधी कार्यों का निरीक्षण किया गया।वर्मी वाश/वर्मी कम्पोस्ट के लिए उत्तरदायी केंचुए का भी निरीक्षण मंत्री द्वारा किया गया। मंत्री द्वारा दुलारपुर पौधशाला में सीड बेड, थैला भरान व उसमें अंकुरित हो रहे पौधों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि पौधरोपण के समय पौधों की ऊंचाई 4-5 फिट से कम नहीं होना चाहिए। मंत्री के भ्रमण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, क्षेत्रीय वनाधिकारी समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow