Lucknow News: राजा जैतसिंह की 310वीं जयंती एवं मां पन्नाधाय की 535वीं जयंती पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे Deputy CM केशव प्रसाद मौर्य

Deputy CM जी ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारत तेजी के साथ विकास कर रहा है। देश में सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के साथ स...

Mar 23, 2025 - 23:32
 0  31
Lucknow News: राजा जैतसिंह की 310वीं जयंती एवं मां पन्नाधाय की 535वीं जयंती पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे Deputy CM केशव प्रसाद मौर्य

सार-

  • Deputy CM UP केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में रविवार को राजा जैतसिंह एवं मां पन्नाधाय के बलिदान को समर्पित जयंती समारोह आम्रपाली इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राम बंबावड़ दादरी गौतम बुद्ध नगर में सम्पन्न हुआ
  • गौतमबुद्धनगर भ्रमण के दौरान 
  • Deputy CM द्वारा बलिदान जयंती पर राजा जैतसिंह, मां पन्नाधाय, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू एवं जन्म जयंती पर डा0 राम मनोहर लोहिया को नमन किया
  • राजा जैतसिंह एवं मां पन्नाधाय के बलिदान को समर्पित जयंती समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली पॉच महिलाओं को Deputy CM जी द्वारा पुरस्कृत भी किया गया

By INA News Lucknow/Gautam Buddhanagar.

लखनऊ /गौतमबुद्धनगर: UP के Deputy CM केशव प्रसाद मौर्य द्वारा रविवार को जनपद गौतमबुद्धनगर भ्रमण के दौरान आम्रपाली इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राम बंबावड़ दादरी में पहुंचकर राजा जैतसिंह की 310वीं जयंती एवं मां पन्नाधाय की 535वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप सम्मिलित हुये। इस अवसर राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, सांसद लोकसभा अमरोहा चौधरी कवर सिंह तवंर, विधायक दादरी तेजपाल नागर, विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह, विधायक लोनी नंद किशोर गुर्जर, विधायक नकुड़ कीरत सिंह, विधायक गंगोह मुकेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष हापुड़ रेखा रानी एवं राजा नैन सिंह ट्रस्ट के अध्यक्ष व सदस्यगण द्वारा Deputy CM जी को सामुहिक रूप से फूलमाला पहनाकर एवं पगड़ी बॉंधकर भव्य स्वागत किया तथा उनके जीवन परिचय पर लेखन चित्र भी भेंट किया गया।

Also Read: Bahraich News: राज्यमंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेना सभी पौधरोपण स्थलों में सुरक्षा एवं सिंचाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए

Deputy CM ने आयोजित जयंती समारोह में विरांगना मां पन्नाधाय के बलिदान की अमर गाथा का विस्तार से वर्णन करते हुये राजा जैतसिंह, मां पन्नाधाय, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू के बलिदान जयंती पर एवं डा0 राम मनोहर लोहिया की जन्म जयंती पर नमन किया। उन्होंने कहा कि हमें वीर शहीदों के बलिदानों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए क्योंकि उन्होंने जो दर्द, कष्ट और विपरीत परिस्थितियॉ झेली है, उन्हें शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।Deputy CM जी ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारत तेजी के साथ विकास कर रहा है। देश में सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के साथ सरकार चल रही है। उन्होंने जनसामान्य को केन्द्र सरकार के 10 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने के सम्बन्ध बताते हुये बधाई दी तथा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी भी दी।

आयोजित जयंती समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पॉच महिलाओं को Deputy CM जी द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, डीसीपी रवि शंकर निम, शक्ति मोहन अवस्थी, सिटी मजिस्ट्रेट विवेकानन्द मिश्र, उप जिला अधिकारी अनुज नेहरा एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow