मऊ न्यूज़: 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बड़ी संख्या में ट्रांसजेंडर समूह के लोग एवं दिव्यांग जन भी हुए कार्यक्रम में शामिल।

Jun 21, 2024 - 19:22
47 Views
मऊ न्यूज़: 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बड़ी संख्या में ट्रांसजेंडर समूह के लोग एवं दिव्यांग जन भी हुए कार्यक्रम में शामिल।

मऊ। दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद हेतु नामित नोडल अधिकारी अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल के के अवस्थी, जिला अधिकारी प्रवीण मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनपद के गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। 

इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ट्रांसजेंडर समूह के लोगों ने भी बड़ी संख्या में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके अलावा मूक बधिर दिव्यांग लोगों द्वारा भी दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिभाग किया गया।

इसके अलावा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों द्वारा भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग द्वारा किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर आयुक्त, जिला अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिया गया।यह कार्यक्रम प्रातः 6:00 बजे प्रारंभ हुआ जो करीब डेढ़ घंटे तक चला।

कार्यक्रम के समापन पर अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों द्वारा बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करने पर धन्यवाद दिया। विशेष कर महिलाओं स्कूली बच्चों, ट्रांसजेंडर समूह के लोगों तथा दिव्यांग लोगों द्वारा प्रतिभाग करने पर प्रसन्नता जताते हुए उन्होंने विशेष आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम के उपरांत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित निबंध एवं अन्य प्रतियोगिता के विजेताओं को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर आयुक्त महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow