शाहजहांपुर न्यूज़: योग भारतीय संस्कृति की प्राचीन विधा है जो मानव शरीर को नई ऊर्जा से भर देता है : मिथिलेश कुमार कठेरिया

Jun 21, 2024 - 19:17
52 Views
शाहजहांपुर न्यूज़: योग भारतीय संस्कृति की प्राचीन विधा है जो मानव शरीर को नई ऊर्जा से भर देता है : मिथिलेश कुमार कठेरिया

फै़याज़ सागरी \ शाहजहांपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शाहजहांपुर तमाम जगहों पर योगाभ्यास किया गया। इस दौरान लोगों को योग के आसन बताए गए और उनके फायदों से अवगत कराया गया। योग गुरुओं ने आसन कराते हुए बताया कि किस तरह से कौन सा आसन और कब करना चाहिए।

इसी क्रम वृंदावन गार्डन शाहजहांपुर में योग शिविर का आयोजन किया गया। सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर योग शिविर का शुभारंभ किया। चौक मंडल अध्यक्ष वैभव खन्ना तथा अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने माला पहना कर सांसद का स्वागत सम्मान किया। योग शिविर मे सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया सहित अन्य पार्टी पदाधिकारीगणों तथा गणमान्यजनों ने मिलकर योग किया। 

मिथिलेश कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों से अपील की कि सभी लोग योग का अभ्यास प्रतिदिन जरूर करें। अपनी दिनचर्या में योग को अवश्य शामिल करें और निरोगी रहें। उन्होंने कहा कि जगह-जगह जहां कही भी शिविर लगे वहां पर जरूर जाए।मिथिलेश कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति की ऐतिहासिक धरोहर योग मानव शरीर की एक ऐसी जरूरत है, जिसके अभ्यास के हजारों फायदे हैं।

जीवन में शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन को बनाए रखने के लिए योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाएं। योग भारतीय संस्कृति की वो प्राचीन विधा है जो मानव शरीर को नई ऊर्जा से भर देता है।इस अवसर पर चौक मंडल अध्यक्ष वैभव खन्ना उपसभापति नगर निगम शाहजहांपुर वेद प्रकाश मौर्य पार्षद मनीष गुप्ता, लालू पुजारी, जगदीश कुशवाह  अनूप मौर्य, महामन्त्री कमल गुप्ता, डॉ सत्यप्रकाश मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow