विश्व विख्यात कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय संगीत वादन से मंत्रमुग्ध हुए सीएम योगी

By INA News Desk
Sep 4, 2024 - 23:53
66 Views
विश्व विख्यात कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय संगीत वादन से मंत्रमुग्ध हुए सीएम योगी
सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
Advertisement
Advertisement

सार:-:

  • सशस्त्र सैन्य समारोह के अंतर्गत सूर्या खेल परिसर, लखनऊ में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • देश के वीर जवानों के सम्मान में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विश्व विख्यात तबला वादक बिक्रम घोष और उनके बैंड ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

लखनऊ। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सशस्त्र सैन्य समारोह के अंतर्गत सूर्या खेल परिसर, लखनऊ में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान विश्व विख्यात कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए शास्त्रीय संगीत वादन पर दोनों विशिष्ट अतिथि मंत्रमुग्ध नजर आए।

देश के वीर जवानों के सम्मान में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। एक ओर जहां विश्व विख्यात संगीतकार और तबलावादक बिक्रम घोष ने अपनी लयबद्ध प्रस्तुतियों से पूरे कार्यक्रम में समां बांध दिया तो वहीं उनके साथ अन्य कलाकारों ने भी अपने सुरों के माध्यम से मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। इस दौरान एक से बढ़कर एक शास्त्रीय वादन और गायन प्रस्तुत किए गए।

वहीं, मृदंग और तबले की जुगलबंदी भी देखने को मिली। शास्त्रीय और पाश्चात्य संगीत की सुर लहरियों के संगम से सजी शाम में ऐसी प्रस्तुतियां देखने को मिलीं कि दर्शकों के साथ साथ मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी प्रशंसा करते नजर आए।

अंत में सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सभी अतिथियों और दर्शकों ने कलाकारों के सम्मान में खड़े होकर तालियां भी बजाईं और फिर मंच पर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement