Hardoi News: नीम के पेड़ से फांसी पर लटका मिला किशोरी का शव-  किशोरी की मौत कहीं आनर किलिंग तो नहीं? बड़ा सवाल। 

परिजन दावा कर रहे है कि बीमारी से तंग आकर कर बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में...

By INA News Desk
Oct 7, 2024 - 12:34
155 Views
Hardoi News: नीम के पेड़ से फांसी पर लटका मिला किशोरी का शव-  किशोरी की मौत कहीं आनर किलिंग तो नहीं? बड़ा सवाल। 

हरदोई। एक किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मझिला थाने के ढकिया गांव निवासी राजेंद्र की बेटी रीमा का शव घर के सामने खड़े नीम के पेड़ में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। इस बारे में रीमा के घर वालों का कहना था कि वह बीमारी से इतना ऊब चुकी थी कि उसे आत्महत्या के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं दिखाई दिया। एसएचओ मझिला अमित सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्या में किशोरी ने रीमा ने बीमारी ऊब कर आत्महत्या की।

Also Read- Hardoi News: अतुल कपूर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कर्नाटक प्रभारी मनोनीत।

रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया,पोस्टमार्टम में किशोरी के 5 महीनें का गर्भवती होने का खुलासा हुआ है। ऐसी चौकाने वाली पोस्टमार्टम के सामने आने से उसकी मौत को आनर किलिंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। साथ ही माना जा रहा है कि रीमा के घर वालों  ने उसे बीमार बता कर पुलिस को गुमराह किया। इसे ले कर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow