सहारनपुर न्यूज़: पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी। 

By INA News Desk
Jul 8, 2024 - 16:06
42 Views
सहारनपुर न्यूज़: पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी। 

सहारनपुर। गंगोह थाना क्षेत्र के ग्राम शकरपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव में मक्का के खेत में आम के पेड़ पर एक अज्ञात युवक का शव लटका हुआ मिला। पेड़ पर लटका हुआ शव देखकर गांव में सनसनी फैल गई।

इसे भी पढ़ें:-  श्री कृष्ण के बाद मथुरा में पुनः जादों-राजवंश की स्थापना एवं उसके संस्थापक श्री वज्रनाभ की पुनः शासन -सत्ता का ऐतिहासिक शोध।

मिली जानकारी के मुताबिक एक किसान मोनू पुत्र जगदीश जैसे ही आज सुबह अपने खेत में खाद डालने आया तो मक्का के खेत में उसकी नजर पेड़ पर लटके हुए शव पर पड़ी तो तभी शव की सूचना पुलिस को दी।घटना अनुसार शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है तथा शव कई दिन से लटका हुआ प्रतीत हो रहा है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow