अमेठी न्यूज़: अपर पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त थानों के न्यायालय पैरोकार के साथ गोष्ठी कर जरूरी निर्देश दिए। 

By INA News Desk
Jul 8, 2024 - 16:01
162 Views
अमेठी न्यूज़: अपर पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त थानों के न्यायालय पैरोकार के साथ गोष्ठी कर जरूरी निर्देश दिए। 
Advertisement
Advertisement

अमेठी। गौरीगंज जिलामुख्यालय स्थित  पुलिस कार्यालय सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार द्वारा न्यायिक सम्मन सेल सुलतानपुर/रायबरेली में नियुक्त व जनपद के समस्त थानों के न्यायालय पैरोकार के साथ गोष्ठी की गयी।

दिलचस्प है कि गोष्ठी में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिला संबन्धी अपराधों जैसे-दहेज हत्या ,दुष्कर्म,पॉक्सो एक्ट, के साथ-साथ माफिया,टॉप 10 आदि अपराधों में न्यायालय में लंबित और विचाराधीन चल रहे मुकदमों की पैरवी में प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए कि न्यायालय से जारी सम्मन, वारंट का तमीला समय से करवाकर गवाहों को न्यायालय में प्रस्तुत करें।

इसे भी पढ़ें:-  अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के दूसरे टी20 में दमादार शतक, भारतीय टीम ने दर्ज की शानदार जीत।

जिससे मुकदमों का निस्तारण समय से हो सके व दोषियों को सजा दिलाई जा सके,एवं जनता में न्याय की भावना उत्पन्न हो सके ।इस मौके पर सभी सर्किलों के पुलिस क्षेत्राधिकारी व बीट प्रभारी समेत दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement