अमेठी न्यूज़: निर्माण कार्यों में शिथिलता व मानक विपरीत कार्य पूर्ण कराना किसी भी दशा में ठीक नहीं - जिलाधिकारी

By INA News Desk
Jul 3, 2024 - 16:53
210 Views
अमेठी न्यूज़: निर्माण कार्यों में शिथिलता व मानक विपरीत कार्य पूर्ण कराना किसी भी दशा में ठीक नहीं - जिलाधिकारी
निर्माणाधीन मेडिकल कालेज परिसर का निरीक्षण करते डीएम निशा अनंत व मेडिकल कालेज स्टाफ।
Advertisement
Advertisement
  • संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने व निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

अमेठी। जिलाधिकारी निशा अनंत ने तहसील तिलोई अंतर्गत निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज का मॉडल देखा इसके उपरांत उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया एवं संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य स्थल पर मजदूरों की संख्या बढ़ते हुए शीघ्र अति शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ज्ञातव्य हो कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग इकाई अयोध्या द्वारा किया जा रहा है कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता पीके सिंह ने बताया कि 16.5 एकड़ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें 300 बेड का अस्पताल,100 सीटों का मेडिकल कालेज,एकेडमिक ब्लॉक, बॉयज/गर्ल्स हॉस्टल आदि का निर्माण कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह,प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ रीना शर्मा,सीएमएस मेडिकल कॉलेज डॉ आजम खान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement