हरदोई न्यूज़: पिहानी कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, हिंदू ,सुन्नी, शिया समुदाय के लोगों ने लिया हिस्सा। 

By INA News Desk
Jul 3, 2024 - 17:03
59 Views
हरदोई न्यूज़: पिहानी कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक, हिंदू ,सुन्नी, शिया समुदाय के लोगों ने लिया हिस्सा। 
  • सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें मोहर्रम व कांवड़ यात्रा कार्यक्रम

हरदोई। सीओ हरियावा ने मोहर्रम पर्व एवं कांवड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक की। बैठक में अधिकारीद्वय ने पर्व व यात्रा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आह्वान किया। कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने सौहार्दपूर्ण त्यौहार बनाने की अपील की।

सीओ संतोष कुमार सिंह ने  मोहर्रम पर्व को शान्तिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान अब तक की गई कार्रवाई का जायजा भी लिया। उन्होंने सम्भ्रान्त नागरिकों से समस्याओं, सुझावों को प्राप्त करते हुए कहा कि मोहर्रम पर्व एवं कांवड़ यात्रा को आपसी सौहार्द एवं भाईचारा के साथ मनाया जाय। सम्भ्रान्त नागरिकों ने भरोसा दिलाया कि त्यौहार को शान्तिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाया जायेंगा तथा कोई भी अप्रिय घटना नहींं होने दी जायेगी।

डीएम ने मोहर्रम पर्व एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सभी  संवेदनशील क्षेत्रों का निरन्तर भ्रमण करते रहने के निर्देश देते हुए कहा कि कहीं पर भी कोई समस्या आती है तो उसका तत्काल समाधान किया जाये। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारी एव विकासखंड अधिकारी को ताजिया जूलूस मार्गों की साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

जेई  को बैठक में विद्युत से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिये। सीओ ने  चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया गया। किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो तत्काल अधिकारियों को अवगत कराया जाय। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी ,मेराज, अरविंद कुमार, नितिन तोमर, राजेंद्र यादव, विमलेश, शिवम आदिलोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement