Hardoi News: नोडल अधिकारी ने किया विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण। 

संडीला के बाद नोडल अधिकारी अहिरोरी विकास खण्ड के नयागाँव मुबारक़पुर पहुँचीं। यहां उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल परियोजना का निरीक्षण...

May 24, 2025 - 19:24
 0  34
Hardoi News: नोडल अधिकारी ने किया विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण। 


Hardoi News: अपने जनपद भ्रमण के दौरान नोडल अधिकारी चैत्रा वी ने विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह संडीला के सुम्बा बाग़ में अमृत योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन पानी की टंकी देखने पहुँचीं। यहाँ उन्होंने अधिशाषी अभियंता जल निगम नगरीय को परियोजना की गति को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने पम्प हाउस और स्टॉफ क्वार्टर के कार्य को देखा। भूमि परीक्षण रिपोर्ट, ले आउट प्लान आदि दस्तावेजों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने संडीला के कैनाल रोड जाकर सड़क का पुनर्निमाण के कार्य को देखा।

संडीला के बाद नोडल अधिकारी अहिरोरी विकास खण्ड के नयागाँव मुबारक़पुर पहुँचीं। यहां उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने पंप हाउस वह स्टाफ क्वार्टर को देखा। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक घरों में कनेक्शन दिए जाएं। निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जल निगम ग्रामीण एके त्रिपाठी से जल आपूर्ति के रोस्टर के बारे में जानकारी ली। परियोजना का लेआउट मैप देखा। पानी की टंकी के परिसर में उन्होंने अमरूद के पौधे का रोपण किया। इसके पश्चात वह इसी ग्राम पंचायत में स्थिति गोआश्रय स्थल का निरीक्षण करने पहुँचीं। यहां उन्होंने गो पूजन किया। उन्होंने अपने हाथों से गाय को फल खिलाया।

उन्होंने कहा कि गौशाला में सभी तरह की व्यवस्थाएं रखी जाएं। उन्होंने भूसा चारा आदि की खरीद की भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विकास भवन में जल निगम व पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के पश्चात वह महोलिया शिवपार में जल जीवन मिशन की परियोजना को देखने पहुँचीं। यहाँ उन्होंने पम्प हाउस का निरीक्षण किया तथा परियोजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली। यहाँ पर भी उन्होंने अमरुद के पौधे का रोपण किया। यहाँ से वह पुनः नयागाँव मुबारकपुर पहुँचीं और जल जीवन मिशन के कनेक्शन धारकों से बात की और जल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली।

Also Read- Ayodhya News: शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, सेना-जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि।

लोगों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से आपूर्ति मिल रही है। एक स्थान पर ढीले तार देखकर उन्होंने अधिशाषी अभियंता विद्युत को इसे ठीक कराने के निर्देश दिए। नयागाँव से वह सीधे बघौली प्रताप नगर मार्ग का निरीक्षण करने पहुँचीं। यहाँ उन्होंने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण को निर्देश दिए कि सड़क पर साइनेज लगवाने का कार्य जल्द पूरा किया जाये। उन्होंने अपने सामने फीते से सड़क की चौड़ाई नपवाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।