Deoband: लकड़ी ठेकेदार से 44 हजार रुपये की लूट, मारपीट में दो घायल, पुलिस जांच में जुटी

शुक्रवार की दोपहर वह बाइक पर ट्रैक्टर ड्राइवर पकंज के साथ घर लौट रहा था। जब वह मकनपुर गांव के रास्ते पर पहुंचा। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया तथा लाठी डंडों से मारपीट शुरु कर दी।

Sep 27, 2024 - 23:34
 0  31
Deoband: लकड़ी ठेकेदार से 44 हजार रुपये की लूट, मारपीट में दो घायल, पुलिस जांच में जुटी

Deoband News INA.

खेड़ामुगल क्षेत्र के मकनपुर गांव के जंगल में चार नकाबपोश बदमाशों ने लकड़ी ठेकेदार से 44 हजार रुपये की लूट कर ली। विरोध करने पर बदमाशों ने ठेकेदार और उसके साथ मौजूद ट्रैक्टर चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली क्षेत्र के डांकोवाली गांव निवासी बहादुर शाह लकड़ी का ठेकेदार है। शुक्रवार की दोपहर वह बाइक पर ट्रैक्टर ड्राइवर पकंज के साथ घर लौट रहा था।

Also Read: Deoband: किसान की हत्या के मामले में 24 साल बाद आया अदालत का फैसला, आजीवन कारावास की सज़ा

जब वह मकनपुर गांव के रास्ते पर पहुंचा। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया तथा लाठी डंडों से मारपीट शुरु कर दी। बहादुर शाह के मुताबिक बदमाशों ने मारपीट करने के बाद उससे 44 हजार रुपये की नकदी लूट ली।शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर वहां पहुंचे। जिन्हें देख बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में लेकर घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला किसी विवाद के चलते मारपीट का प्रतीत हो रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow