Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण। 

स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा माल्यार्पण किया....

Sep 18, 2024 - 16:25
91 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने किया स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का अनावरण। 

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज विवेकानंद सभागार के प्रांगण में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने मूर्तिकार कृष्ण चंद्र बाजपेई के साथ अध्यात्म गुरु स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने प्रतिमा के निर्माण व स्थापना में लगे सभी लोगों का आभार जताया। मूर्ति का निर्माण प्रोफेसर कृष्ण चन्द्र बाजपेयी व उनकी टीम द्वारा किया गया। मूर्ति के चारों ओर एक प्लेटफार्म तैयार किया गया है।

Also Read- Hardoi News: चयनित अभ्यर्थी 22 सितम्बर तक ले प्रवेशः-आर0 के0 श्रीवास्तव

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग व कांट्रैक्टर शील गुप्ता के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि विवेकानंद के प्रतिमा लोगों को प्रेरणा देगी। यहाँ लिखी पंक्तिया उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये। पिछले 2 वर्षों के दौरान कलेक्ट्रेट में हुए बदलावों की कड़ी में आज एक और नाम जुड़ गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में प्रांगण में एक वीथिका बनवायी जाएगी जिन पर जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के बारे में उल्लेख किया जायेगा। मूर्ति के अनावरण के उपरांत जिलाधिकारी ने मूर्तिकार कृष्ण चन्द्र बाजपेई का मुँह मीठा कराया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow