Hardoi News: चयनित अभ्यर्थी 22 सितम्बर तक ले प्रवेशः-आर0 के0 श्रीवास्तव

चतुर्थ चरण में प्रवेश हेतु इच्छुक पूर्व पंजीकृत/नवीन पंजीकृत गैर चयनित अभ्यर्थी वेबसाइट से ....

By INA News Desk
Sep 18, 2024 - 16:18
69 Views
Hardoi News: चयनित अभ्यर्थी 22 सितम्बर तक ले प्रवेशः-आर0 के0 श्रीवास्तव
Advertisement
Advertisement

हरदोई। प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 आर0के0 श्रीवास्तव ने बताया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र-2024 के अन्तर्गत तृतीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया के उपरान्त चतुर्थ चरण की प्रवेश प्रकिया पूर्ण किये जाने हेतु पूर्व पंजीकृत/नवीन पंजीकृत गैर चयनित अभ्यार्थियों की रैंक राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की वेबसाइट http://www.scvtup.in पर उपलब्ध करा दी गयी है।

Also Read- Hardoi News: 19 सितम्बर को होगा रोजगार मेले का आयोजनः- रामवीर सिंह

उन्होंने बताया कि चतुर्थ चरण में प्रवेश हेतु इच्छुक पूर्व पंजीकृत/नवीन पंजीकृत गैर चयनित अभ्यर्थी वेबसाइट से रैंक प्राप्त कर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदोई, अतरौली, पिहानी, बिलग्राम, सवायजपुर, शाहाबाद में 22 सितम्बर 2024 की सांय 05.00 बजे तक जमा करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement