Hardoi News: 19 सितम्बर को होगा रोजगार मेले का आयोजनः- रामवीर सिंह

मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा हाई स्कूल....

By INA News Desk
Sep 18, 2024 - 16:13
176 Views
Hardoi News: 19 सितम्बर को होगा रोजगार मेले का आयोजनः- रामवीर सिंह

हरदोई। प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया है कि युवाओं/युवतियों को रोजगार/स्वरोजगार से जोडकर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाना तथा हर हाथ को काम सरकार की प्राथमिकताओं में है। सरकार के संकल्प पत्र में युवाओं को रोजगार पर विशेष बल दिया गया है। इस क्रम मेे क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा 19 सितम्बर 2024 को प्रातः 10.00 बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय हरदोई परिसर में किया जाना प्रस्तावित है।

Also Read- Hardoi News: नये सॉफ्टवेयर के माध्यम से होगी शिकायतों की मॉनिटरिंग।

मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा हाई स्कूल, इण्टरमीडियट, स्नातक, डिप्लोमाधारी एवं आई०टी०आई० उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों को विभाग के दोनों पोर्टल rojgaar sangam.up.gov.in  और ncs.gov.in पर पंजीकृत होकर आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है तथा अपने बायोडाटा की 4-5 प्रति के साथ अभ्यर्थी सीधे प्रतिभाग कर सकेंगे। यह मेला पूर्णतः निशुल्क है। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नही देना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow