Hardoi News: परिवार नियोजन में बेहतर काम करने के लिए चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यह चिकित्सक और स्टाफ नर्स बधाई के पात्र हैं विभाग के अन्य...

Sep 13, 2024 - 19:15
111 Views
Hardoi News: परिवार नियोजन में बेहतर काम करने के लिए चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित। 

हरदोई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रोहताश कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन में बेहतर काम करने वाले चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह सम्मान साल 2023-24 में परिवार नियोजन में बेहतर काम करने के लिए मंडल स्तर पर दिया गया।

मंडल में सर्वाधिक अंतरा इन्जेशन लगाने के लिए जिला महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स शशि देवी तथा चिकित्सा अधिकारी डा. अमिता अग्रवाल ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा मंडल में सर्वाधिक प्रसव पश्चात इंट्रायूट्राइन डिवाइस (पीपीआईयूसीडी) लगाने के लिए जिला महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स अंजू को पुरस्कृत किया गया।

Also Read- Hardoi News: सीडीओ ने ग्राम चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणो की समस्याएं, बालिका विद्यालय में छात्राओं से किया संवाद।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यह चिकित्सक और स्टाफ नर्स बधाई के पात्र हैं विभाग के अन्य चिकित्सकों और कर्मियों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। परिवार नियोजन के साधन को अपनाने के लिए लाभार्थियों को प्रेरित करना और सफलतापूर्वक लगाना दोनों ही अहम हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow