हरदोई न्यूज़: शिव भोले मंदिर मे धूमधाम से मनाया गया माँ काली व् साईं बाबा का स्थापना दिवस। 

Jun 24, 2024 - 17:41
65 Views
हरदोई न्यूज़: शिव भोले मंदिर मे धूमधाम से मनाया गया माँ काली व् साईं बाबा का स्थापना दिवस। 

हरदोई । शिव भोले मंदिर नुमाइश चौराहा मे स्थापित माँ महाकाली एवं साईं बाबा का स्थापना दिवस  मनाया गया। 24 जून वर्ष 2010 मे भाजपा नेता पीके वर्मा द्वारा अपनी माता रामकली देवी व् पिता राजाराम की पुण्य स्मृति मे शिव भोले मंदिर मे मां भगवती महाकाली एवं साईं बाबा की प्रतिमा की स्थापना की गई थी जिसके उपरांत प्रति वर्ष शिव भोले मंदिर मे माता काली एवं साईं बाबा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है।

इसी क्रम मे आज अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती व् क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र अनु मोर्चा पीके वर्मा की अगुवाई मे भक्तजन ने देवी महाकाली एवं साईं बाबा का प्रातःकालीन श्रृंगार पूजन कर हरदोई नगर मे साईं बाबा की पालकी निकाली।

हरदोई नगर के श्री बाबा सिद्धनाथ मंदिर बड़ा चौराहा व् श्री बाबा तुरंत नाथ मंदिर छोटा चौराहा से होकर शिव भोले मंदिर नुमाइश चौराहा मे यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के समापन उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष ने शिव भोले मंदिर परिसर मे भंडारा का आयोजन कर श्रद्धालुओं के मध्य प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर भारी संख्या मे भक्त जन व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow