सम्भल न्यूज़: हाथ मे तमंचा सर में गोली, गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस।

By INA News Desk
Jun 30, 2024 - 14:43
491 Views
सम्भल न्यूज़: हाथ मे तमंचा सर में गोली, गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस।

उवैस दानिश \ सम्भल में बैंक के एक असिस्टेंट मैनेजर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई सार्वजनिक स्थल पर उसका शव तथा हाथ में तमंचा मिला पुलिस ने सुसाइड की आशंका जताते हुए शव पीएम को भेजा है मृतक मूलरूप से बिहार का रहने वाला है।

चंदौसी कोतवाली इलाके के मौलागढ़ में आज एक शव दिखा जिसके सिर में गोली लगी थी तथा हाथ में तमंचा था। बाद मे उसकी शिनाख्त बिलारी के प्रथमा ग्रामीण बैंक में तैनात असिसटेंट मैनेजर के रूप में हुई जो मूलत: बिहार के हाजीपुर का निवासी था।

एसपी ने मौत की वजह उधारी के लेनदेन एवं काम के दबाब की वजह से आत्महत्या बताई है वहीं पूरी हकीकत जानने को पुलिस ने शव पीएम को भेजा है। वहीं असिस्टेंट मैनेजर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow