Hardoi News: व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज कराई

दोपहर करीब 01:38 बजे एक नंबर से उन्हें कॉल आया और उसने संजय जायसवाल को जान से मार डालने की धमकी दी। उधर से कॉल पर संजय जायसवाल से कहा गया कि वह अभी बाहर है और 3 दिन में...

By INA News Desk
Feb 13, 2025 - 21:20
175 Views
Hardoi News: व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज कराई

By INA News Hardoi.

पुलिस द्वारा आम जन के साथ-साथ व्यापारियों की सुरक्षा के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। इसी बीच संडीला क्षेत्र से उद्योग व्यापार मंडल संगठन के नगर अध्यक्ष को फोन पर जान से मार डालने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

एक पत्र के माध्यम से नगर अध्यक्ष ने यह जानकारी दी और पुलिस से इस पूरे मामले की शिकायत की।

Also Read: Hardoi News: सदस्य महिला आयोग सुजीता कुमारी ने जिलाधिकारी से की चर्चा

संडीला व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल निवासी अशरफ टोला संडीला हरदोई ने बताया कि बीते 10 फरवरी को दोपहर करीब 01:38 बजे एक नंबर से उन्हें कॉल आया और उसने संजय जायसवाल को जान से मार डालने की धमकी दी।

उधर से कॉल पर संजय जायसवाल से कहा गया कि वह अभी बाहर है और 3 दिन में वापस आकर उन्हें मार देगा। इस मामले को लेकर नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है तो वहीं क्षेत्रीय व्यापारी वर्ग व संगठन के पदाधिकारियों ने इस मामले की भर्त्सना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow