हरदोई न्यूज़: पीएम आवास योजना में पूर्ण लक्ष्य हासिल कर शीर्ष जनपद बना हरदोई।

Jul 4, 2024 - 14:58
57 Views
हरदोई न्यूज़: पीएम आवास योजना में पूर्ण लक्ष्य हासिल कर शीर्ष जनपद बना हरदोई।
  • पूरी टीम ने पूरी तन्मयता के साथ किया कार्य: जिलाधिकारी

हरदोई। जनपद को गौरवान्वित होने का पुनः एक अवसर प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जनपद ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में अपने सम्पूर्ण लक्ष्य हासिल कर प्रदेश में शीर्ष जनपद बन गया है। जनपद की ओर से प्रभारी अधिकारी डूडा व उपजिलाधिकारी संजय अग्रहरि ने निदेशक सूडा से यह पुरस्कार प्राप्त किया है।

जिलाधिकारी ने इन गौरवशाली पलों को जनपद वासियों के साथ साझा करते हुए कहा कि इस उपलब्धि के लिए उनकी समस्त टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने लक्ष्य प्राप्ति से लिए सदैव पूरी तन्मयता के साथ कार्य किया। जिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व प्रभारी अधिकारी डूडा के साथ ख़ुशी के पलों को साझा किया। 

जिलाधिकारी ने बताया कि पीएम आवास योजना में जनपद को गौरवान्वित होने का पुनः एक अवसर प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जनपद ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में अपने सम्पूर्ण लक्ष्य हासिल कर प्रदेश में शीर्ष जनपद बन गया है।

जनपद की ओर से प्रभारी अधिकारी डूडा व उपजिलाधिकारी संजय अग्रहरि ने निदेशक सूडा से यह पुरस्कार प्राप्त किया है। जिलाधिकारी ने इन गौरवशाली पलों को जनपद वासियों के साथ साझा करते हुए कहा कि इस उपलब्धि के लिए उनकी समस्त टीम बधाई की पात्र है।

उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने लक्ष्य प्राप्ति से लिए सदैव पूरी तन्मयता के साथ कार्य किया। जिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व प्रभारी अधिकारी डूडा के साथ ख़ुशी के पलों को साझा किया।जनपद में अब तक शहरी क्षेत्रों में कुल 18012 प्रधानमंत्री आवास बनाये जा चुके है। नया लक्ष्य प्राप्त होने पर पुनः पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जायेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow