हरदोई: दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने के मामले में 1 गिरफ्तार
मझिला-हरदोई।
बीते रविवार पुलिस को दिए शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि विनय बाजपेई पुत्र दिनेश बाजपेई निवासी ग्राम तारागांव थाना मझिला हरदोई व अभिषेक यादव पुत्र भान सिंह निवासी ग्राम इमलिया थाना कांट शाहजहांपुर ने उसकी बेटी के साथ गलत कार्य कर उसका वीडियो वायरल कर दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त में से विनय बाजपेई को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य अभियुक्त की तलाश जारी है।
What's Your Reaction?









