अयोध्या आईएनए न्यूज़: गैर समुदाय के युवक ने दलित किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज। 

नाबालिक किशोरी के साथ गांव के ही गैर समुदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

By INA News Desk
Sep 5, 2024 - 17:09
111 Views
अयोध्या आईएनए न्यूज़: गैर समुदाय के युवक ने दलित किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज। 

अयोध्या। खण्डासा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित नाबालिक किशोरी के साथ गांव के ही गैर समुदाय के युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो, तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 दिन पहले आरोपी ने 16 वर्षीय किशोरी को सुनसान जगह पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका एक दोस्त भी मौजूद रहा जिसने उसे धमकी भी दी। 2 सितंबर को आरोपी अपने साथियों के साथ किशोरी के घर पहुंचा और उसे जान से मार डालने की धमकी दी तथा पूरे गांव को बम से उड़ने के लिए धमकाया।

किशोरी का आरोप है कि विपक्षी उसका अपहरण कर कहीं और भेजना चाहते थे जिससे वह भयभीत है।बुधवार को पीड़ित किशोरी ने अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर आप बीती सुनाई, पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी कि देर शाम पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा भी मामले में कार्रवाई को लेकर थाने पहुंच गए। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए खण्डासा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म, पाक्सो एवं एससी-एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत केस पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। 

इसे भी पढ़ें:- अंबेडकरनगर न्यूज़: फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला सिपाही गिरफ्तार।

थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है, पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement