हरदोई: हत्या के मामले में 1 गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी

By INA News Desk
Sep 3, 2024 - 22:28
59 Views
हरदोई: हत्या के मामले में 1 गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी
Advertisement
Advertisement

हरपालपुर-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके की पुलिस ने हत्या के मामले में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 19 जून रुद्र प्रताप सिंह पुत्र जगदेव सिंह निवासी गांव पलिया थाना हरपालपुर हरदोई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अरविंद, आलोक पुत्रगण हरिनंदन, गीता सिंह पुत्री अरविंद व धीरू पुत्र प्रेम नारायण निवासी गांव व थाना अमृतपुर जनपद फतेहगढ़ ने उसके पुत्र की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 4 नामजद अभियुक्तों में से अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement