Hardoi: 2 युवकों ने किशोरी से की अभद्रता, पुलिस ने 1 को पकड़ा

शनिवार को कोतवाली शहर पुलिस को सूचना मिली कि जब एक किशोरी कोचिंग सेंटर से घर जा रही थी तो रास्ते में 2 युवकों ने उससे अभद्र व्यवहार किया।

By INA News Desk
Oct 19, 2024 - 21:06
32 Views
Hardoi: 2 युवकों ने किशोरी से की अभद्रता, पुलिस ने 1 को पकड़ा

Hardoi News INA.
कोतवाली शहर पुलिस ने कोचिंग से घर जा रही किशोरी के साथ अभद्रता करने वाले 2 युवकों में से 1 को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को कोतवाली शहर पुलिस को सूचना मिली कि जब एक किशोरी कोचिंग सेंटर से घर जा रही थी तो रास्ते में 2 युवकों ने उससे अभद्र व्यवहार किया। एसपी द्वारा घटना का संज्ञान लेकर तत्काल उक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शरद सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी सांडी रोड मोहल्ला ऊंचा थोक कोतवाली शहर हरदोई को घटना में प्रयुक्त बाइक सहित हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य अभियुक्त की तलाश अभी जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow