Hardoi: भूमि विवादों के निराकरण में आ रहीं विभिन्न परेशानियों को लेकर लेखपाल संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

ज्ञापन में कहा गया है कि भूमि विवादों से संबंधित मामलों के निस्तारण में जिस पक्ष के हक में फैसला नहीं आता है, वह पक्ष रंजिश मानकर राजीनीतिक दबाव डालने का प्रयास करता है.

By INA News Desk
Oct 19, 2024 - 21:24
42 Views
Hardoi: भूमि विवादों के निराकरण में आ रहीं विभिन्न परेशानियों को लेकर लेखपाल संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Kachhuna News INA.
भूमि विवाद मामले के निस्तारण में आ रही परेशानियों और कुछ लोगों द्वारा जबरदस्ती गलत मामले में फंसाने को लेकर यूपी लेखपाल संघ उपशाखा संडीला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद की अगुआई में संघ के कई पदाधिकारियों ने एसडीएम संडीला को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन के माध्यम से पदाधिकारियों ने भूमि विवादों के निराकरण में आ रहीं विभिन्न परेशानियों को दर्शाया है। ज्ञापन में कहा गया है कि भूमि विवादों से संबंधित मामलों के निस्तारण में जिस पक्ष के हक में फैसला नहीं आता है, वह पक्ष रंजिश मानकर राजीनीतिक दबाव डालने का प्रयास करता है और कुछ लोग जबरदस्ती विभागीय कर्मियों या अधिकारियों के हाथ, वाहन और कक्ष में पैसे रखकर एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़वाने का काम करते हैं, जिनमें दलाली करने वाले लोग भी शामिल हैं। इस तरह के मामले में प्रभावी जांच करने के बाद यथोचित कार्रवाई करने की मांग संघ के पदाधिकारियों ने की है। ज्ञापन देने वाले पदाधिकारियों में संघ मंत्री मोहम्मद सलमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार व आदित्य विक्रम, अनूप शुक्ला, राहुल सिंह, कुलदीप कुमार वर्मा आदि थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow