Hardoi: खेत के किनारे मिला अधेड़ का शव, पुलिस जांच में जुटी

प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। फिल्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Oct 17, 2024 - 21:26
 0  36
Hardoi: खेत के किनारे मिला अधेड़ का शव, पुलिस जांच में जुटी

Hardoi News INA.
गुरुवार को थाना बेनीगंज पर रामविलास पुत्र पुत्तूलाल उम्र करीब 58 वर्ष निवासी ग्राम भगवन्तपुर थाना बेनीगंज जनपद हरदोई का शव उनके खेत के किनारे मिलने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। फिल्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए।

उधर, स्थानीय पुलिस द्वारा शव को नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। मृतक के पुत्र द्वारा परिवार के ही (रिश्ते में चाचा) रजनीश यादव व राजू यादव पुत्रगण हेतम सिंह निवासी ग्राम भगवन्तपुर थाना बेनीगंज जनपद हरदोई पर आरोप लगाते हुए थाना बेनीगंज पर तहरीर दी गयी। इस संबंध में थाना बेनीगंज पर मु0अ0सं0 518/24 धारा 103(1) बीएनएस बनाम उपरोक्त 02 नामजद अभियुक्त पंजीकृत किया गया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें प्रयासरत है। वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow