Hardoi: धान खरीद के लिए जनपद व तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय किया जाये- डीएम

जिलाधिकारी ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर कर्मचारी समय से पहुंचें। क्रय केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

Oct 3, 2024 - 20:27
74 Views
Hardoi: धान खरीद के लिए जनपद व तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय किया जाये- डीएम

Hardoi News INA.

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में धान क्रय के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर कर्मचारी समय से पहुंचें। क्रय केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। सभी क्रय केंद्रों पर बैनर लगवाया जाये जिस पर केंद्र का संक्षिप्त परिचय व समर्थन मूल्य अंकित हो। किसानों के बैठने की व्यवस्था की जाये। केंद्रों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था हो। आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

सभी केन्द्र प्रभारियों को नमी मापक यँत्र के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाये। धान खरीद के लिए जनपद व तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय किया जाये। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी जाये। तहसील की ओर से प्रत्येक पंजीकृत किसान का समय से सत्यापन कराया जाये। उपजिलाधिकारी धान क्रय की साप्ताहिक समीक्षा करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow