Hardoi: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 13 पर रिपोर्ट दर्ज

Sep 20, 2024 - 21:19
 0  62
Hardoi: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, 13 पर रिपोर्ट दर्ज

Hardoi News INA.
बघौली(Baghauli) थाना इलाके में दो पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2021 में गांव खजूरमई थाना बघौली हरदोई निवासी एक पक्ष के श्रीष पुत्र रामलखन सहित कुछ अन्य लोगों व दूसरे पक्ष के श्रवण पुत्र रामलड़ैते व उनके परिजनों के मध्य होली पर डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके संबंध में 24 अप्रैल 2021 को दूसरे पक्ष से श्रवण की पत्नी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पहले पक्ष के रामलखन, नत्था, श्रीष आदि पर तथा पहले पक्ष से रामदेवी पत्नी रामलखन की तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष के श्रवण आदि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

Also Read: Hardoi: दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में 8 पर रिपोर्ट दर्ज, 5 गिरफ्तार

इसी पुरानी रंजिश को लेकर बीते गुरुवार जनपद अमेठी में आरक्षी पद पर तैनात राजेश पुत्र रामलखन, श्रीष पुत्र रामलखन आदि व अन्य पक्ष के श्रवण पुत्र रामलड़ैते, अंकुल पुत्र श्रवण, सीता पत्नी श्रवण, काजू पुत्र श्रवण, शांति पत्नी रामलड़ैते, अंजलि पुत्री श्रवण के बीच विवाद में मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोगों को हल्की चोटें आईं। जिसमें घायल श्रवण, सीता, अंजलि के इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। स्थानीय पुलिस ने अंकुल पुत्र श्रवण द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर श्रीष, आरक्षी राजेश सहित 13 अभियुक्तों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। अग्रिम कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow