Hardoi: दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में 8 पर रिपोर्ट दर्ज, 5 गिरफ्तार

By INA News Desk
Sep 20, 2024 - 21:17
58 Views
Hardoi: दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में 8 पर रिपोर्ट दर्ज, 5 गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.
पिहानी(Pihani) कोतवाली थाना इलाके में कुछ लोगों द्वारा एक दुकान में तोड़फोड़ व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 8 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें से 5 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार पंकज कुमार पुत्र अरविंद कुमार निवासी गांव खटेली कोतवाली पिहानी हरदोई ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसी के गांव के तारिक खां व खालिद पुत्रगण अकील खां, हनीफ खां पुत्र महफूज खां, निजामू पुत्र यासीन व उनके घर वालों ने मिलकर पंकज के साथ गाली-गलौज व मारपीट की तथा उसकी दुकान में लगे तिरपाल को तोड़फोड़ कर फाड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर 8 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तारिक, निजामुद्दीन, नफीसा, फातिमा, रोशन जहां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement