Hardoi: गाली-गलौज व मारपीट के आरोप में एक गिरफ्तार

Sep 20, 2024 - 21:15
62 Views
Hardoi: गाली-गलौज व मारपीट के आरोप में एक गिरफ्तार

Hardoi News INA.
संडीला(Sandila) कोतवाली इलाके में गाली-गलौज व मारपीट के आरोप में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 23 अगस्त को रामशंकर पुत्र रामपाल निवासी ग्राम भदेहना थाना संडीला हरदोई ने शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि उसी के गांव के रामसहाय पुत्र मैकू, रामू पुत्र रामसहाय, सियाराम पुत्र रामसहाय व स्नेहालता पुत्री रामसहाय ने उसके घर वालों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की है। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रामू पुत्र रामसहाय को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस मामले में 2 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow