Hardoi: गाली-गलौज कर मारपीट के मामले में 1 गिरफ्तार

Sep 19, 2024 - 21:14
49 Views
Hardoi: गाली-गलौज कर मारपीट के मामले में 1 गिरफ्तार

Hardoi News INA.
अतरौली(Atrauli) थाना इलाके में एक व्यक्ति को गाड़ी से ले जाकर गाली-गलौज व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को रामचंद्र पुत्र चुन्ना निवासी मीनापुर थाना अतरौली हरदोई ने पुलिस को शिकायतीं पत्र देते हुए बताया कि रवि पुत्र पप्पू सिंह निवासी गांव लूलामऊ थाना संडीला, चंदन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी गांव लोहरई थाना संडीला, राम पुत्र बच्चू निवासी गांव भुयइन देवीबाग थाना संडीला व राजेन्द्र उसको गाड़ी से अपने साथ ले गए और फिर गाली-गलौज कर मारपीट की। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त में से राम पुत्र बच्चू को गिरफ्तार किया है जबकि शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow