Hardoi: आभूषण चोरी के आरोप में चोर को पकड़ा, सामान बरामद
Hardoi News INA.
सुरसा(Sursa) थाना इलाके के एक घर से गहने चोरी के मामले का खुलासा कर पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी हुए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार विपिन चंद्र वर्मा पुत्र स्व. महेन्द्रपाल वर्मा निवासी गांव केसवान थाना बघौली हरदोई ने बघौली थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसके घर के बक्से में रखे जेवरात चोरों ने चोरी कर लिए हैं।
शिकायत के बाद पुलिस ने सुरसा थाना इलाके में पचकोहरा बैरियर चेकिंग के दौरान नरोत्तम पासी पुत्र मदनपाल निवासी ककराला निवासी ककराला थाना बेहटागोकुल हरदोई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गले का हार, मांग बेदी, झाला, पायल सहित अन्य कीमती सामान बरामद किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।
What's Your Reaction?


